9 जुलाई आज का राशिफल..जानिये कैसे बीतेगा आज का आपका दिन!..

ज्योर्तिविद पं० शशिकान्त पाण्डेय (दैवज्ञ)
9930421132
???????????
??जय जय श्री राधे राधे जी??
??? दैनिक पंचाग ???
??????????
दिनाँक -: 09/07/2019,मंगलवार
अष्टमी, शुक्ल पक्ष,आषाढ
?????????समाप्ति काल):-

तिथि————-अष्टमी27:30:37 तक
पक्ष—————————–शुक्ल
नक्षत्र—————हस्त17:14:53
योग—————परिघ12:37:48
करण———विष्टि भद्र16:24:34
करण—————भाव27:30:37
वार————————-मंगलवार
माह—————————आषाढ
चन्द्र राशि——–कन्या28:44:50
चन्द्र राशि———————–तुला
सूर्य राशि———————-मिथुन
रितु——————————ग्रीष्म
सायन—————————-वर्षा
आयन——————-दक्षिणायण
संवत्सर———————-विकारी
संवत्सर (उत्तर)———–परिधावी
विक्रम संवत—————–2076
विक्रम संवत (कर्तक)——2075
शाका संवत——————1941
सूर्योदय—————–05:31:45
सूर्यास्त——————19:16:53
दिन काल—————13:45:07
रात्री काल————–10:15:19
चंद्रोदय——————12:15:00
चंद्रास्त——————24:30:04

लग्न—-मिथुन22°25′ , 82°25′

सूर्य नक्षत्र——————–पुनर्वसु
चन्द्र नक्षत्र———————-हस्त
नक्षत्र पाया———————रजत

??? पद, चरण ???

ष—-हस्त 05:51:10

ण—-हस्त 11:32:16

ठ—-हस्त 17:14:53

पे—-चित्रा 22:59:03

पो—-चित्रा 28:44:50

??? ग्रह गोचर ???

ग्रह =राशी , अंश ,नक्षत्र, पद
~~~~~
सूर्य=मिथुन 22°42 ‘पुनर्वसु , 1 के
चन्द्र =कन्या 17°13 ‘ हस्त’ 2 ष
बुध=कर्क 10°20 ‘ पुष्य’ 3 हो
शुक्र= मिथुन 12 ° 12, आर्द्रा 2 घ
मंगल=कर्क 10 ° 43 ‘पुष्य’ 3 हो
गुरु=वृश्चिक 22°04 ‘ ज्येष्ठा , 2 या
शनि=धनु 23°33′ पू oषा o ‘ 4 ढा
राहू=मिथुन 23°30 ‘ पुनर्वसु , 2 को
केतु=धनु 23 ° 30′ पूo षाo, 4 ढा

???शुभा$शुभ मुहूर्त???

राहू काल 15:51 – 17:34अशुभ
यम घंटा 08:58 – 10:41अशुभ
गुली काल 12:24 – 14:07अशुभ
अभिजित 11:57 -12:52शुभ
दूर मुहूर्त 08:17 – 09:12अशुभ
दूर मुहूर्त 23:23 – 24:18*अशुभ

?चोघडिया, दिन
रोग 05:32 – 07:15अशुभ
उद्वेग 07:15 – 08:58अशुभ
चर 08:58 – 10:41शुभ
लाभ 10:41 – 12:24शुभ
अमृत 12:24 – 14:07शुभ
काल 14:07 – 15:51अशुभ
शुभ 15:51 – 17:34शुभ
रोग 17:34 – 19:17अशुभ

?चोघडिया, रात
काल 19:17 – 20:34अशुभ
लाभ 20:34 – 21:51शुभ
उद्वेग 21:51 – 23:08अशुभ
शुभ 23:08 – 24:25शुभ अमृत 24:25 – 25:41शुभ चर 25:41 – 26:58शुभ रोग 26:58 – 28:15अशुभ काल 28:15 – 29:32*अशुभ

?होरा, दिन
मंगल 05:32 – 06:41
सूर्य 06:41 – 07:49
शुक्र 07:49 – 08:58
बुध 08:58 – 10:07
चन्द्र 10:07 – 11:16
शनि 11:16 – 12:24
बृहस्पति 12:24 – 13:33
मंगल 13:33 – 14:42
सूर्य 14:42 – 15:51
शुक्र 15:51 – 16:59
बुध 16:59 – 18:08
चन्द्र 18:08 – 19:17

?होरा, रात
शनि 19:17 – 20:08
बृहस्पति 20:08 – 20:59
मंगल 20:59 – 21:51
सूर्य 21:51 – 22:42
शुक्र 22:42 – 23:33
बुध 23:33 – 24:25
चन्द्र 24:25* – 25:16
शनि 25:16* – 26:07
बृहस्पति 26:07* – 26:58
मंगल 26:58* – 27:50
सूर्य 27:50* – 28:41
शुक्र 28:41* – 29:32

नोट— दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है।
प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥
रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार ।
अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥
अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।
उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।
लाभ में व्यापार करें ।
रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।
काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।
अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।

?दिशा शूल ज्ञान—————उत्तर
परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो घी अथवा गुड़ खाके यात्रा कर सकते है l
इस मंत्र का उच्चारण करें-:
शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l
भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll

? अग्नि वास ज्ञान -:
यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,
चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।
दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,
नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।। महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्
नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।

 8 + 3 + 1 =12  ÷ 4 = 0 शेष

पृथ्वी लोक पर अग्नि वास हवन के लिए शुभ कारक है l

? शिव वास एवं फल -:

8 + 8 + 5 = 21 ÷ 7 = 0 शेष

शमशान भूमि = मृत्यु कारक

?भद्रा वास एवं फल -:

स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।
मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।

सांय 16:27 तक समाप्त

पाताल = धनलाभ कारक

?? विशेष जानकारी ??

  • दुर्गाष्टमी व्रत
  • मनसा पूजा आरम्भ
  • खरसी पूजा (त्रिपुरा)

??? शुभ विचार ???

उर्व्यां कोऽपि महीधरो लघुतरो दोर्भ्यां धृतो लीलया
तेन त्वांदिवि भूतले च ससतं गोवर्धनी गीयसे ।
त्वां त्रैलोक्यधरं वहामि कुचयोरग्रेण तद् गण्यते
किंवा केशव भाषणेन बहुनापुण्यैर्यशो लभ्यते ।।
।।चा o नी o।।

रुक्मिणी भगवान् से कहती हैं हे केशव! आपने एक छोटे से पहाड को दोनों हाथों से उठा लिया वह इसीलिये स्वर्ग और पृथ्वी दोनों लोकों में गोवर्धनधारी कहे जाने लगे। लेकिन तीनों लोकों को धारण करनेवाले आपको मैं अपने कुचों के अगले भाग से ही उठा लेती हूँ, फिर उसकी कोई गिनती ही नहीं होती। हे नाथ! बहुत कुछ कहने से कोई प्रयोजन नहीं, यही समझ लीजिए कि बडे पुण्य से यश प्राप्त होता है।

??? सुभाषितानि ???

गीता -: विश्वरूपदर्शनयोग अo-11

पश्यादित्यान्वसून्रुद्रानश्विनौ मरुतस्तथा ।,
बहून्यदृष्टपूर्वाणि पश्याश्चर्याणि भारत ॥,

हे भरतवंशी अर्जुन! तू मुझमें आदित्यों को अर्थात अदिति के द्वादश पुत्रों को, आठ वसुओं को, एकादश रुद्रों को, दोनों अश्विनीकुमारों को और उनचास मरुद्गणों को देख तथा और भी बहुत से पहले न देखे हुए आश्चर्यमय रूपों को देख॥,6॥,

?? दैनिक राशिफल ??

मेष
आज का दिन सामान्य है। आज मन अस्थिर रहेगा। स्थायी संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। व्यवसाय में मजबूती रहेगी। पारिवारिक वातावरण में सामंजस्य बनाकर रखें। आज के दिन कोई महत्वपूर्ण निर्णय न करें। माता से विवाद हो सकता है, अत: वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यवहार में संयम रखें।

वृष
आज का दिन शुभ है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। धन से संबंधित आज का दिन शुभ है। धन प्राप्त भी होगा एवं उसका सदुपयोग भी होगा। छोटे भाइयों से प्रेम व्यवहार बढ़ेगा एवं उनसे सहयोग भी प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यापार व कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनेंगी।

मिथुन
आज आपका मन अस्थिर रहेगा। मन में अजीब-सा भय रहेगा। वर्तमान परिस्थितियों को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। कर्म के प्रति उदासीनता रहेगी। मन में आत्मविश्वास बनाकर रखें एवं कार्य करते रहें। मन को एकाग्र रखें। व्यर्थ की चिंता न करें। भविष्य को लेकर चिंतित न हों। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बनाकर चलें। परिवार के सदस्यों के विचारों का सम्मान करें। अपनी आत्मा की शक्ति से दिन अनुकूल होगा।

कर्क
आज का दिन शुभ है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप आज अपने अंदर आत्मविश्वास महसूस करेंगे। छोटे भाई-बहनों से सम्मान प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के योग बनते हैं। किसी अच्छे कार्य या संपत्ति में निवेश करेंगे। माता-पिता का विशेष स्नेह प्राप्त होगा। संतान का भाग्योदय होगा। संतान पक्ष से प्रसन्नता प्राप्त होगी।

सिंह
आज का दिन सामान्य है। मन में उदासीनता रहेगी। संतान से वैचारिक विरोधाभास रहेगा। अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें एवं संतान के विचारों को भी महत्व दें। अनावश्यक शंका करने की प्रवृत्ति को त्याग दें, क्योंकि इससे परिवार में वैमनस्य बढ़ सकता है। माता के विचारों का सम्मान करें। परेशानी में राहत मिलेगी।

कन्या
आज का दिन शुभ है। बड़े भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। उनसे आर्थिक रूप से भी मदद मिलेगी। छोटे भाई से भी सम्मान प्राप्त होगा। धन प्राप्ति के योग बनते हैं। आय के साधन मजबूत होंगे। जीवनसाथी का भाग्य भी आपको पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान करेगा। व्यापार में नई योजनाएं लागू करेंगे। कार्यक्षेत्र एवं धन में अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

तुला
आज का दिन शुभ नहीं है। मन में भय की स्थिति बनी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में वृद्धि हेतु योजनाओं को सोच-समझकर लागू करें। व्यापार में कुछ अस्थिरता भी बनी रह सकती है। कोई महत्वपूर्ण व्यापारिक यात्रा हो सकती है। वर्तमान में जीवनसाथी का आपके ऊपर पूर्ण प्रभाव है, अत: कुछ मामलों में जीवनसाथी की सलाह भी आपको लाभ प्रदान करेगी।

वृश्चिक
आज का दिन शुभ है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। आध्यात्मिकता में आनंद प्राप्त होगा। कुटुम्ब में कोई शुभ अवसर प्रस्तुत होगा। संतान में भी ज्ञान का उदय होगा। संस्कारों का प्रभाव बढ़ेगा जिससे आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पेट एवं नसों संबंधी कोई कष्ट हो सकता है। ससुराल में कोई शुभ प्रसंग हो सकता है।

धनु
आज का दिन सामान्य रहेगा। मन में कठोर परिश्रम करने की इच्छा होगी। धार्मिकता कुछ कम होगी। सिर्फ मन में कर्म की प्रधानता होगी। मन में क्रोध बना रहेगा जिससे चिड़चिड़ाहट बनी रहेगी, परंतु अपने व्यवहार में संयम रखें। जीवनसाथी का प्रभाव भी अधिक रहेगा, अत: सामंजस्य बनाकर कार्य करें। कठोर वाणी से रिश्तों में दरार आ सकती है। कोई महत्वपूर्ण यात्रा हो सकती है।

मकर
आज का दिन शुभ है। भाग्योन्नति प्राप्त होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से संबंधित शुभ समय है। जीवनसाथी का भाग्य प्रबल है। स्थायी संपत्ति के योग बनते हैं। सुख-सुविधाओं में धन खर्च होगा। मामा पक्ष से भी शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र से संबंधित यात्रा के योग हैं।

कुंभ
आज का दिन शुभ नहीं है। वाहनादि सावधानी से चलाएं, दुर्घटना हो सकती है। आज के दिन लंबी यात्रा को नजरअंदाज करें। जहां तक जरूरत हो, उतना ही वाहन चलाएं। माता का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करें, सफलता मिलेगी। शत्रुओं से सावधान रहें। कोई गुप्त शत्रु हानि पहुंचा सकता है। पहले के कार्यों से लाभ प्राप्त होगा।

मीन
आज का दिन शुभ है। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलने की संभावना है। जीवनसाथी से मधुर संबंध रहेंगे। धार्मिक कार्य होने की संभावना है। भाग्य साथ देगा। आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा। आय में बढ़ोतरी होगी। धन की मात्रा बढ़ेगी। संतान के लिए भाग्यवर्धक समय है। संतान पक्ष से आपको खुशी प्राप्त होगी।

??आपका दिन मंगलमय हो??
???????????
रत्न,वास्तु, ज्योतिष, हस्तरेखा, अंकशास्त्र विशेषज्ञ
9930421132