Big Breaking : प्रदेश के सभी शहरों में अब शनिवार-रविवार लॉकडाउन… शुक्रवार शाम 6 से सोमवार सुबह 6 बजे तक सबकुछ बंद… मुख्यमंत्री ने की घोषणा

भोपाल। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अपना कहर बरपा रही है। देश में दैनिक मामलों को लेकर पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त होते जा रहे हैं। गुरुवार को रिकॉर्ड 1.26 लाख से भी ज्यादा नए मरीज मिले। महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, मध्यप्रदेश और दिल्ली में हालात चिंताजनक हैं। कोरोना पर काबू पाने के लिए कई तरह की पाबंदियां लगाई जा रही हैं। पीएम नरेंद्र मोदी आज फिर सभी मुख्यमंत्रियों से कोविड पर चर्चा करेंगें। वहीं भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए न्यूजीलैंड ने अपने यहां भारतीयों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

मध्यप्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार के सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन 60 घंटे का रहेगा। यह फैसला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार सुबह अधिकारियों के साथ बैठक के बाद किया। शिवराज ने कहा कि मेरी मंशा कभी भी लॉकडाउन की नहीं रही है। बता दें कि एक दिन पहले ही प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया था।