लोक निर्माण विभाग के SDO के घर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने मारी रेड, करोड़ो की संपत्ति का खुलासा

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में लोक निर्माण विभाग में पदस्थ SDO रवींद्र सिंह कुशवाह के घर आर्थिक अपराध प्रकोष्ट (EOW) पुलिस ने रेड मारी है। पुलिस ने रेड में करोड़ो रुपटये की संपत्ति का खुलासा किया है। बता दें कि एसडीओ का घर ही चार करोड़ से अधिक का है, वहीं ग्वालियर-भोपाल जैसे बड़े शहर में 3 फ्लैट, प्लॉट और दुकानें भी उसने खरीदी है। साथ ही डबरा क्षेत्र में 75 बीघा जमीन तक के कागजात मिले हैं।

ग्वालियर के पॉश इलाके एसडीओ का मकान है। आर्थिक अपराथ प्रकोष्ट की टीम ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे रविंद्र सिंह कुशवाह के घर छापामार कार्रवाई की। उस दौरान एसडीओ कुशवाह से EOW के अफसरों ने 3 लाख 70 हजार की नकदी जब्त की। साथ ही 5 किलो चांदी और ढाई सौ ग्राम सोना बरामद किया गया।

आर्थिक अपराध प्रकोष्ट के अधिकारियों ने बताया कि जिस मकान में PWD का एसडीओ कुशवाह रहता है उसकी कीमत 4 करोड़ के करीब है। इसके अलावा ग्डवालियर के डबरा क्षेत्र के समुदन, बिलौआ और बड़ी अकबई में 75 बीघा से अधिक की खेती की जमीन खरीदी गई है। साथ ही ग्वालियर में पीएचई कॉलोनी में प्लॉट है। बसंत कुंज में दो फ्लैट बुक कराए गए है। गुड़ागुडी के नाका पर प्लॉट है। डबरा के बालाजी कॉम्प्लेक्स में दुकानें भी खरीदी हैं। साथ ही भोपाल में फ्लैट की खरीदी की गई है।

लोक निर्माण विभाग के एसडीओ रवींद्र सिंह कुशवाह की प्रदेश के कई बड़े अधिकारियों से संबंध है। पीडब्ल्यूडी में सब इंजीनियर के पद पर तैनात रहने से ग्वालियर के गांधी रोड पर निवास करने वाले आईएएस और आईपीएस अफसरों के संपर्क में लंबे समय तक रहा है। यहां रहकर कई अफसरों से घनिष्ठता बनाई। इसके बाद एसडीओ बना तो यहां से स्थानांतरित हो गया। प्रदेश के बड़े अफसरों से संबंधों का फायदा उठाता था।।