भारी बारिश से नदी में आया उफान… रस्सी बांधकर बचाई गई पुल पर सोए लोगों की जान… देखें Video

भोपाल। प्री-मानसून के चलते मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। यहां के सागर में लगातार बारिश की वजह से सुनार नदी में उफान आ गया और जल स्तर भी काफी ऊपर तक बढ़ गया।  नदी में आए अचानक उफान से एक निर्माणाधीन पुल पर सो रहे कई लोग फंस गए। काफी मशक्कत के बाद पुल के दोनों तरफ रस्सी बांधकर लोगों को बचाया गया।

नींद खुली तो दिखा पानी का सैलाब

दरअसल गुरुवार रात को कुछ मजदूर निर्माणाधीन पुल के पिलर पर सो गए। लेकिन जब वह उठे तो नीचे पानी का सैलाब था। जब लोगों को इस बात की सूचना मिली कि पुल पर मजदूर फंस गए हैं तो लोगों ने उन्हें रस्सी बांधकर बाहर निकाला। यदि देर रात ही पानी का स्तर अधिक बढ़ गया हातो तो मजदूरों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता।

ऐसा ही एक मामला सागर के गढ़ाकोटा क्षेत्र से देखने को मिला। यहां सुनार नदी में अचानक बाढ़ आने से एक चट्टान पर कुछ बच्चे फंस गए। नदी किनारे गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। जब इस मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो जिले एक आलाधिकारियों से सहित पुलिस की टीम वहां पहुंची। करीब ती घंटे तक मेहनत करने के बाद बच्चों को सही सलामत निकाल लिया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक एक हफ्ते पहले ही मानसून मध्य प्रदेश में पहुंच गया है। यही वजह है कि पिछले 10 दिनों से यहां बारिश का सिलसिला जारी है। जिसकी वजह से मौसम काफी सुहाना हो गया है। वहीं दूसरी तरफ लोगों को गर्मी से भी कुछ हद तक राहत जरूर मिल रही है। गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून का असर बैतूल, छिंतवाड़ा, बालाघाट, सिवनी और मंडला में भी देखने को मिला। यहां पर भी झमाझम बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में पिछले 10 दिनों से ही मानसून एक्टिव है।