स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन..

 

उच्च शिक्षा मंत्री ने किया बच्चों के साथ नूतन सुभाष स्कूल में सूर्य नमस्कार

भोपाल : सोमवार, जनवरी 13, 2014, 13:26 IST
 

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने शासकीय नूतन सुभाष स्कूल, टी.टी. नगर में बच्चों के साथ सूर्य नमस्कार किया। श्री गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन रहता है। मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये सम्बोधन को भी रेडियो के माध्यम से बच्चों ने सुना।

uma2उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि सूर्य नमस्कार का नियमित अभ्यास करें। इससे स्वस्थ रहने के साथ ही पढ़ाई में भी अच्छा मन लगेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भावी पीढ़ी को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से ही स्कूलों में सामूहिक सूर्य नमस्कार प्रारंभ किया है। श्री गुप्ता ने कहा कि सुबह आधे घंटे योग करने से दिनभर ऊर्जावान बने रहते हैं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों से भी बच्चों को अवगत करवाया। श्री गुप्ता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेकर जीवन में अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिये कठिन परिश्रम करें।

इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।