सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जारी किया पार्टी का घोषणा पत्र… कहा – सरकार बनती है तो किसानों का सौ फीसदी कर्जा माफ..

भोपाल.. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित पार्टी कार्यालय में विधानसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी का मेनिफेस्टो जारी किया.. इस दौरान उन्होंने भाजपा और सीएम शिवराज पर जमकर निशाना साधा.. अखिलेश यादव ने यूपी का उदाहरण देते हुए कहा समाजवादी पार्टी कथनी को करनी में बदल कर लोगों के लिए एक मिसाल पेश कर चुकी है…

सपा प्रदेश में करीब 50 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है.. अखिलेश ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा समाजवादी पार्टी जो घोषणा करती है उसे पूरा करती है.. प्रदेश में अगर सपा की सरकार बनती है तो प्रत्येक गरीब को पांच लाख रुपए का आवास मुहैया कराया जाएगा.. इसके साथ ही, किसानों का सौ फीसदी कर्जा माफ किया जाएगा…

घोषणा पत्र में…

  • किसानों के लिए फार्मर्स फंड बनाएंगे..
    मध्य प्रदेश में समाजवादी पेंशन लागू करेंगे..
    गरीबों को 5 लाख का आवास..
    किसानों का सौ फीसदी कर्ज माफ..
    किसानों को सिंचाई मुफ्त व्यवस्था..
    किसानों को फ्री बिजली, मौत पर दस लाख की सहायता..
    किसानो को पेंशन..
    महिला सदस्य को छह हजार की पेंशन..
    गरीब महिलाओं को दो हजार रुपए की पेंशन दी जाएगी..