राज्यपाल श्री यादव द्वारा केन्द्रीय गृह मंत्री श्री सिंह को जन्म-दिन की बधाई

भोपाल

राज्यपाल श्री राम नरेश यादव ने केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह को जन्म-दिन की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। राज्यपाल श्री यादव ने अपने संदेश में कहा है कि गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह महान शिक्षाविद, कुशल प्रशासक और प्रसिद्ध राजनेता हैं। देश विशेषकर उत्तर प्रदेश के विकास में उनके द्वारा दिये गये योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।

राज्यपाल श्री यादव ने गृह मंत्री श्री सिंह के दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की है।