पवन सिंह के नए भोजपुरी गाने सुपरहिट.. नजर मिलाओ बबुआन से ने खूब मचाया गदर..

मनोरंजन डेस्क। भोजपुरी के हिट मशीन पवन सिंह ने आपना नया गाना रिलीज कर दिया है। पवन सिंह ने यह गाना पांच दिन पहले ही रिलीज किया है। इस गाने को अब तक करीब 30 लाख व्यूज मिल चुकी हैं। रिलीज होने के बाद से ही यह गाना फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

इस गाने को अरूण बिहारी एवं विनय निर्मल ने लिखा है। और इसे पवन सिंह और सोना सिंह ने गाया है। संगीत छोटे बाबा ने दिया है।

इस गाने में पवन सिंह का कुछ अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। एक दबंग स्टाइल में कुर्ते पैजामे में नजर आ रहे हैं। और हाथ में पिस्टल लिए हुए हैं।