सुशांत केस में नया मोड़.. बहन के खिलाफ केस दर्ज.. जानिए क्या है मामला

फ़टाफ़ट डेस्क। रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह की बहन प्रियंका सिंह और राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरूण कुमार समेत अन्य लोगों पर फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाने का केस दर्ज कराया है।

रिया चक्रवर्ती के वकील ने बताया कि 8 जून को उनकी बहन प्रियंका सिंह ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरूण कुमार से फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन भेजा था। उसमें दवा का जिक्र था। जो एनडीपीएस एक्ट के तहत आता है।