प्यार से पहले लीजिए परीक्षा

लड़का– आई लव यू।
लड़की – मैं इतनी सुंदर भी
नहीं हूं कि तुम्हें प्यार हो जाए।
तुम्हें तो मुझसे भी सुंदर मिल
सकती है। फिर मैं ही क्यों?
लड़का– बस तुम मुझे बहुत
अच्छी लगती हो।
लड़की – अरे पागल अपने
पीछे देखो मुझसे भी ज्यादा
सुंदर लड़की आ रही है।
लड़का पीछे मुड़ा, लेकिन वहां
कोई नहीं था।
लड़का – अरे यहां पर तो
कोई भी नहीं है?
लड़की – बेटा यह तो तेरा
टेस्ट था, जिसमें तू फेल हो
गया। अगर तू मुझसे सच्चा
प्यार करता तो कभी पीछे
मुड़कर नही देखता।
मोरल – लड़कियां बहुत तेज
होती हैं।
लड़का – ओह !!! तो ठीक
है। फिर मैं यह हीरे की अंगूठी
वापस कर देता हूं।
लड़की (डब्बा खोलती
हुए) – ओह डार्लिग!!! क्या
अब मैं तुमसे मजाक भी नहीं
कर सकती।
लड़की (डब्बा खोलने
के बाद) – लेकिन यह तो
खाली है।
लड़का – यह तो तेरा टेस्ट
था, जिसमें तू फेल हो गई।
अगर तू मुझसे सच्चा प्यार
करती तो कभी डब्बा खोल के
नहीं देखती। चली जाओ यहां
से। अब सब खत्म।
मोरल – अगर लड़कियां तेज
होती हैं तो लड़के भी कम
नहीं होते।