हाफ गर्लफ्रेंड’ में श्रद्धा कपूर संग रोमांस करते दिखेंगे अर्जुन कपूर

मुंबई

अभिनेता अर्जुन कपूर ने पुष्टि की है कि वह मोहित सूरी की अगली फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में नजर आएंगे। इस महीने के शुरू में खबर आई थी कि श्रद्धा को फिल्म की नायिका के रूप में चुना गया है। फिल्म चेतन भगत के उपन्यास ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ पर आधारित है। अर्जुन ने कहा कि वह अपनी भूमिका के लिए तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे ।

बिहार के लड़के की कहानी है
उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा, मैं ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के लिए प्रतिबद्ध हूं। मैं अगले ढाई महीने के लिए इसकी तैयारी कर रहा हूं और फिर इसे शुरू कर दूंगा। ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ एक बिहारी लड़के और उच्च सोसाइटी की एक लड़की की प्रेम कहानी है। यह इस मुद्दे पर आधारित है कि किस तरह से अंग्रेजी वर्ग व्यवस्था तय करती है। यह फिल्म माधव के बारे में बात करती है, जो उच्च सोसाइटी की, शहरी और अंग्रेजी बोलने वाली रिया से संबंध बनाना चाहता है। लेकिन लड़की की प्रतिबद्धता में रुचि नहीं है। इस तरह वह उसकी ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ बन जाती है।