ऑस्कर की आफ्टर पार्टी में नहीं जाएंगी प्रियंका!

मुंबई

लॉस एंजिल्स में 87वां ऑस्कर अवॉर्ड चल रहा है और सभी अवॉर्ड्स बाटें जा चुके हैं। अब इंतजार है अवॉर्ड की आफ्टर पार्टी का। फिलहाल अमेरिका में मौजूद

प्रियंका चोपड़ा आफ्टर पार्टी में शामिल होने वाली थी लेकिन कुछ ऐसा हो गया है जिससे अब वो पार्टी अटेंड नहीं कर पाएंगी।

क्या आप जानते हैं ऑस्कर अवॉर्ड के बारे में यह जानकारियां

दरअसल प्रियंका वहां बीमार हो गई हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘बुखार है और यहां बारिश हो रही है। क्या मुझे ऑस्कर के बाद की पार्टी में नहीं जाना चाहिए? सोच में डूबी हूं। पॉपकॉर्न लेकर जैमीज में बिस्तर पर बैठी हूं, अच्छा लग रहा है।’