Amazing Love Story: भाभी ने ननद संग रचाई शादी, पति को तनिक भी एतराज नहीं, बड़ी बहन बनी दुश्मन

Amazing Love Story: बिहार के सरस्वतीपुर जिले में भाभी और ननद के बीच प्यार की अजब-गजब कहानी सामने आया हैं। दरअसल, रोपसा थाना इलाके के धारा गांव में भाभी को अपनी छोटी ननंद से प्यार हो गया। दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगीं। महिला का पति और उसके दो बच्चे भी साथ में रहने लगे।

बताया जाता हैं कि, शुक्ला देवी की साल 2013 में हिंदू-रीति रिवाज के साथ प्रमोद से शादी हुई थी। शादी के बाद प्रमोद और शुक्ला की जिंदगी बढ़िया चल रही थी और दोनों के दो बच्चे भी हैं। इसी बीच शुक्ला को अपनी 18 वर्षीय ननंद सोनी देवी से प्यार हो गया। इतना ही नहीं, शुक्ला ने 5 महीने पहले अपनी ननद सोनी कुमारी से शादी भी रचा ली और दोनों पति-पत्नी की तरह जीवन जीने लगे। इसकी जानकारी उसके पति प्रमोद को भी मिली। लेकिन, दोनों की बीच राजामंदी हो गई। शुक्ला की उसकी ननद के साथ हुई शादी से उसके पति प्रमोद को कोई एतराज नहीं था।

पति प्रमोद का कहना हैं कि, शुक्ला देवी को जो अच्छा लगता हैं वह करें, उसके फैसले के साथ हम हमेशा हैं। लेकिन, इस निर्णय से शुक्ला की बड़ी ननंद को रास नहीं आई। बताया जाता हैं कि शुक्रवार करीब दोपहर करीब 1:30 बजे उसकी बड़ी ननद उषा देवी 10 से 15 लोगों के साथ उसके घर पर पहुंचकर शुक्ला देवी की पत्नी सोनी कुमारी को अपने साथ उठाकर ले गई, इसके बाद शुक्ला ने अपनी बड़ी ननद उषा देवी पर अपनी पत्नी सोनी की अपहरण करने की शिकायत दर्ज कराने रोसरा थाना पहुंची।

थाना प्रभारी ने बताया कि, शुक्ला नामक महिला ने थाने में आवेदन लेकर अपनी पत्नी सोनी देवी की अपहरण हो जाने की बात कही हैं। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।