पायल घोष की मदद मे आगे आया महिला आयोग.. अनुराग कश्यप पर पायल ने यौन शोषण का लगाया आरोप..

फ़टाफ़ट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष ने बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। यौन शोषण के इस मामले पर अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान ले लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग चीफ रेखा शर्मा ने पायल घोष के इस ट्वीट के बाद उनसे लिखित शिकायत देने को कहा है। आपको बता दें कि इसके पहले अभिनेत्री पायल घोष ने सोशल मीडिया पर पीएमओ और नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए मदद की गुहार लगाई थी।

पायल घोष ने ट्वीट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि अनुराग कश्यप ने मेरे साथ जबरदस्ती की और काफी बुरा बर्ताव किया।