पायल घोष ने हत्या की आशंका जताई.. मैं छत से लटकी हुई पाई तो याद रखें मैंने सुसाईड नहीं किया..

मनोरंजन डेस्क। एक्ट्रेस पायल घोष ने बीते दिनों अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद भी मांगी थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त हंगामा हुआ। जिसके बाद कई एक्ट्रेस ने अनुराग कश्यप का सपोर्ट किया। तो कई एक्ट्रेस ने पायल घोष की सपोर्ट किया। अनुराग कश्यप पर केस दर्ज कराने के बाद पायल घोष ने एक चौंकाने वाला पोस्ट शेयर किया है।

इंस्टाग्राम और ट्विटर पर पायल घोष ने एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने लिखा- मिस्टर अनुराग कश्यप के खिलाफ मैंने एक जाने-माने पोर्टल को इस घटना से जुड़ा एक इंटरव्यू दिया था और बाद में मुझे पता चला कि उन्हें इसके लिए खुद कश्यप से परमिशन चाहिए थी।

उन्होंने आगे लिखा- इंडिया, अगर मैं छत से लटकी हुई पाई जाती हूं तो याद रखें कि मैंने सुसाईड नहीं किया है। इस पोस्ट के साथ ही पायल घोष ने दो हैशटैग भी यूज किया। #NotGoingDown #MeToo.