फिल्मफेयर की लॉन्चिंग पर पहुंचे दीपिका-फरहान,

मुंबईः साल 2013 हिंदी फिल्म जगत के लिए काफी शानदार रहा। बॉलीवुड के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि कोई फिल्म 500 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करने में कामयाब रही। कुल मिलाकर इस साल सात फिल्मों ने 100 करोड़ से ज्यादा का कमाई की। जिसमें से तीन फिल्मों ने 200 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्मों की कमाई के बीच बॉलीवुड के दो सितारे ऐसे रहे जिन्होंने अपनी एक्टिंग से हर किसी को दीवाना बना दिया। ये दो स्टार हैं फरहान अख्तर और दीपिका पादुकोण। फिल्मफेयर अवॉर्ड के दौरान इन दोनों स्टार की ही धूम देखने को मिली। यही वजह है कि इस बार बॉलीवुड की मशहूर फिल्मफेयर मैगजीन ने भी अपने कवर पेज पर इन दोनों को जगह दी है।

 

मुंबई में एक समारोह के दौरान इस बार की फिल्मफेयर मैगजीन को दीपिका और फरहान ने लॉन्च किया। मैगजीन के कवर पेज पर दीपिका और फरहान को फोटो है। इस मौके पर मैगजीन के एडिटर जितेश पिल्लई भी मौजूद थे। दीपिका ने व्हाइट रंग की ड्रेस पहन रखी थी, उनके पैरों में सैंडल भी सफेद रंग की थी। वहीं फरहान ने लाइट ब्लू रंग की जींस पहन रखी थी।

 

फिल्मफेयर अवॉर्ड के दौरान दीपिका पादुकोण को फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। वहीं फरहान अख्तर को फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। इसके साथ ही इस फिल्म को सर्वाधिक अवॉर्ड भी मिले।