बॉलीवुड एक्टर कोरोना पॉजिटिव.. सोशल मीडिया में दी जानकारी..

मनोरंजन डेस्क। देश में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढते जा रही हैं। देश के राजनेता, अभिनेता, अधिकारी समेत कई लोग इसके चपेट में आ रहें हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाएंगे हैं। उन्होंने ने इसकी जानकारी खुद इंस्टाग्राम पर दिया है।

उन्होंने ने लिखा- मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। आप सबको ये जानकारी देना मैं अपना कर्तव्य समझता हूं। और पोस्ट में लिखा मैं ठीक महसूस कर रहा हूं, मुझमें मामूली लक्षण पाए गए हैं। डॉक्‍टर की सलाह पर मैंने खुद को होम क्वॉरेंटीन कर लिया है। मुझे सपोर्ट करने के लिए मैं आप सभी को एंडवांस में धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं अपने स्वास्‍थ्य को लेकर आप सभी को आगे जानकारी देता रहूंगा। यह अभूतपूर्व समय है। मुझे भरोसा है कि मानवता इस वायरस से जीत जाएगी।

View this post on Instagram

??

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on