तोरी का सेवन लिवऱ के लिए है गुणकारी

लाइफस्टाइल
लिवर कमज़ोर हो तो इसके कई साइड इफेक्ट्स होते हैं, जैसे एनीमिया, स्किन प्रॉब्लम्स, पीलिया, आंखों में दिक्कत। लेकिन तोरी इसके लिए किसी रामबाण से कम नहीं। लिवर स्ट्रॉन्ग करने के अलावा, तोरी बालों से जुड़ी समस्याएं भी कम करती है। इसे बेशक आप चाव से नहीं खाते हों, लेकिन इसमें कई गुण हैं।
तुरई या तोरी एक सब्जी है जिसे लगभग संपूर्ण भारत में उगाया जाता है। तुरई का वानस्पतिक नाम लुफ़्फ़ा एक्युटेंगुला है। तुरई को आदिवासी विभिन्न रोगों के उपचार के लिए उपयोग में लाते हैं। मध्यभारत के आदिवासी इसे सब्जी के तौर पर बड़े चाव से खाते हैं और हर्बल जानकार इसे कई नुस्खों में इस्तमाल भी करते हैं। हमारी सीरीज़ ‘सेहत का खजाना’ में आज जानते हैं तोरी के कुछ रोचक हर्बल नुस्खों के बारे में।
लिवर के लिए गुणकारी
आदिवासी जानकारी के अनुसार लगातार तुरई का सेवन करना सेहत के लिए बेहद हितकर होता है। तुरई रक्त शुद्धिकरण के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। साथ ही यह लिवर के लिए भी गुणकारी होता है।
पीलिया समाप्त हो जाता है
पीलिया होने पर अगर रोगी की नाक में 2 बूंद तोरई के फल का रस डाल दें, तो नाक से पीले रंग का द्रव बाहर निकलता है। आदिवासी मानते हैं कि इससे पीलिया रोग जल्दी समाप्त हो जाता है।
पथरी में आराम
तुरई की बेल को दूध या पानी में घिसकर 5 दिनों तक सुबह शाम पिया जाए, तो पथरी में आराम मिलता है।
दाद, खाज और खुजली से राहत
तुरई के पत्तों और बीजों को पानी में पीसकर त्वचा पर लगाने से दाद, खाज और खुजली जैसे रोगों में आराम मिलता है। वैसे ये कुष्ठ रोगों में भी हितकारी होता है।