हर घर तिरंगा अभियान के तहत सरगुजा में स्वयंसेवकों द्वारा हर घर में लगाई जा रहा है…तिरंगा

Azadi ka Amrit Mahotsav :  देश भर में अभी सड़क किनारे सजावट से लेकर लोगों के घरों, गाड़ियों और प्रतिष्ठानों तक पर तिरंगे की धूम है। आप जहा निकले हर ओर हमारा तिरंगा शान से लहराया नज़र आ रहा हैं। और हो भी क्यों नहीं, हमारा देश आजादी का अमृत महोत्सव जो मना रहा हैं। देश की आज़ादी को 75 साल पूरे हो रहे हैं। इस अमृत महोत्सव के तत्वावधान में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रायल द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत की हैं।

Picsart 22 08 12 16 29 22 279

इस अभियान को लेकर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर का नेहरू युवा केन्द्र सरगुजा के जिला युवा अधिकारी अनिरुद्ध सिंगारे के निर्देशानुसार सभी स्वयंसेवकों द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम कराया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ (आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाना है)। इस कार्यक्रम के तहत सभी नगरवासियों से अपील की जा रही है।

Picsart 22 08 12 16 28 39 897

दिनांक 13 से 15 अगस्त तक सभी अपने अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएं एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों को राष्ट्रीय ध्वज लगाने के प्रति जागरूक करें । हर घर तिरंगा कार्यक्रम की साथ-साथ युवा मंडल विकास अभियान भी स्वयंसेवकों द्वारा चलाया जा रहा है।