Tripura Assembly Election 2023: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया स्टार प्रचारकों का लिस्ट, खड़गे, राहुल और प्रियंका गांधी के साथ सीएम भूपेश बघेल का नाम शामिल…

Tripura Assembly Election 2023: त्रिपुरा में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने जा रहा हैं। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी ने शुक्रवार ( 27 जनवरी) को स्टार प्रचारकों की सूची जारी की हैं। जारी लिस्ट में कांग्रेस के 40 दिग्गज नेताओं को जिम्मेदारी दी गई हैं। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अधीर रंजन चौधरी के साथ ही 40 सदस्यीय सूची में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का नाम भी शामिल हैं।

बता दें कि, त्रिपुरा में विधानसभा 2023 चुनाव का शेड्यूल जारी हो चुका हैं। त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीट हैं। सभी सीटों के लिए 16 फरवरी को मतदान होगा। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 30 जनवरी हैं। वहीं, मतगणना 2 मार्च को होगी।

देखें स्टार प्रचारकों का लिस्ट-

IMG 20230128 WA0004