सीएम की रेस में ये तीन नाम आगे, आज होगा ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने चंडीगढ़ स्थित राजभवन में पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा।

आज पंजाब के नए सीएम का ऐलान होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ को पंजाब का नया सीएम बनाया जा सकता है। हालांकि, पंजाब सीएम की रेस में कई और नाम सामने आ रहे हैं। जिनमें पंजाब के मंत्री सुखजिंदर रंधावा और पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्ठल शामिल हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू पर वार करते हुए कहा था कि, ‘नवजोत सिंह सिद्धू एक अक्षम आदमी है। उन्होंने कहा कि जो एक मंत्रालय ठीक से नहीं चला सके, वो भला राज्य क्या चलाएंगे’