Breaking : चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने ट्वीट कर दी जानकारी

चंडीगढ़। कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। उन्हें कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है। इसकी जानकारी पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट करके दी। कुछ देर पहले तक सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम आगे चल रहा था, लेकिन आखिरी मौके पर चन्नी के नाम की घोषणा कर दी गई।

कौन हैं चन्नी?

चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब कांग्रेस का दलित चेहरा हैं। कभी वे कैप्टन अमरिंदर सिंह के ख़ास हुआ करते थे, लेकिन फिर विरोधी हो गए। 2017 में चन्नी उच्च शिक्षा मंत्री बनाए गए थे। तब वे खुद 12वीं पास थे। इसे लेकर विवाद भी हुआ था। फिर 2017 में ही पंजाब यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन के लिए दाखिला लिया था। चन्नी की छवि डाउन टू अर्थ नेता की है। सिख फेस भी हैं। इस नाते पार्टी ने उन पर दांव खेला है।