MP में PM मोदी ने कहा…देश की आत्मा गाँवो में बसती है..गांव स्वच्छ तो देश स्वच्छ होकर रहेगा!..

इंदौर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश शहरी विकास महोत्सव में 350 से ज्यादा योजनाओं का ई-लोकार्पण किया। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के जल संसाधन मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी उपस्थित रहे..

हमारी सरकार शहरों के लिए पांच बड़ी योजनाओं पर काम कर रही है: मोदी – मुझे इस बात की ख़ुशी है कि आज मध्य प्रदेश के शहरों में रहने वाले 1 लाख से अधिक बेघर भाइयों-बहनों का अपने घर में गृह प्रवेश हुआ है: पीएम – मध्य प्रदेश के शहरी क्षेत्र में पीने के पानी से लेकर सीवेज, ट्रांसपोर्ट और कूड़ा प्रबंधन से जुड़ी लगभग 800 करोड़ रुपये की योजनाओं का आज लोकार्पण किया गया है:

पीएम मोदी  ने कहा हमारी सरकार ने शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को 21वीं सदी के अनुरूप बनाने का बीड़ा उठाया है और इसके लिए सरकार ने बीते चार वर्षों में 2,30,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि के कार्यों को स्वीकृति दी है:  गांव हमारे देश की आत्मा है तो शहर उसके उर्जा केंद्र हैं : पीएम – देश में 8 करोड़ 30 हज़ार से ज्यादा शौचालयों का निर्माण किया है। सिर्फ मध्य प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा शौचालयों का निर्माण हुआ है:

स्वच्छता में अव्वल आने के लिए इंदौर की जनता को बधाई: पीएम 

भारत स्वच्छ होकर ही रहेगा: पीएम – पीएम मोदी ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के विजेताओं को पुरस्कृत किया ..इंदौर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने शहरी विकास परियोजना सहित कई योजनाओं का ई-लोकार्पण किया। उन्होंने ने कहा एक समय था जब मध्य प्रदेश को देश के बीमारू राज्य के रूप में देखा जाता था और राज्य में शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी को मध्य प्रदेश का कभी अपमान चुभता नहीं था और ना ही आने वाले भविष्य की उन्होंने कभी चिंता की। मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य की स्थिति से निकालकर देश में विकास का प्रमुख भागीदार बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया। – यह सरकार श्रम का सम्मान करने वाली सरकार है। श्रम के प्रति कुछ लोगों का रवैया भले ही सकारात्मक ना हो, वो रोजगार का मजाक उड़ाते हों, लेकिन इस सरकार के प्रयास आज सबके सामने हैं। मध्य प्रदेश के भी 85 लाख से अधिक लोगों ने मुद्रा योजना का लाभ उठाया है। – अब तक देश में 4 करोड़ गरीब माताओं-बहनों की रसोई में मुफ्त एलपीजी सिलेंडर पहुंच चुका है। मध्य प्रदेश में भी अब तक लगभग 40 लाख महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जा चुका है..