विधानसभा उपचुनाव के लिए.. कांग्रेस ने घोषित किए 15 प्रत्याशियों के नाम

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 15 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने इन उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने डबरा से सुरेश राजे और सांवेर से प्रेमचंद गुड्डू को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने फूल सिंह बरैया पर एक बार फिर भरोसा जताया है। इस बार उन्हें भांडेर से टिकट दिया गया है। बरैया हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में भी दिग्विजय सिंह के बाद कांग्रेस के दूसरे उम्मीदवार थे। हालांकि बदले प्रदेश में बदले राजनीतिक समीकरण के कारण वो चुनाव हार गए थे।

जिन उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं वे इस प्रकार हैं-

1. धमनी से रविन्द्र सिंह तोमर
2. अम्बहा आरक्षित सीट से सत्यप्रकाश सिकरवार
3. गोहद आरक्षित सीट से मेवाराम जाटव
4. ग्वालियर से सुनील शर्मा
5. डबरा आरक्षित सीट से सुरेश राजे
6. भांडेर आरक्षित सीट से फूल सिंह बरैया
7. करेरा आरक्षित सीट से परगीलाल जाटव
8. बमोरी सीट से कन्हैयालाल अग्रवाल
9. अशोकनगर  आरक्षित सीट से आशा दोहरे
10. अनूपपुर आरक्षित सीट से विश्वनाथ सिंह कुंजाम
11. सांची आरक्षित सीट मदनलाल चौधरी अहिरवार
12. आगर आरक्षित सीट विपिन वानखेड़े
13. हथपिपलिया सीट से राजवीर सिंह बघेल
14. नेपानगर आरक्षित सीट ले राम कृष्ण पटेल
15. सांवेर आरक्षित सीट से प्रेम चंद गुड्डू!

PicsArt 09 11 05.48.30