छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंहदेव का हिमाचल में बदला अंदाज, जींस पहनकर मॉडर्न स्टाइल में किया डांस; देखिए Video

हिमांचल प्रदेश में चुनावी माहौल जमा हुआ है। विधानसभा चुनाव तारीख का ऐलान होते ही नेता अपने घर से बाहर निकलकर जनता के घर के दरवाजे पर पहुंच रहे है। प्रचार-प्रसार भी जोरों पर है। कांग्रेस संगठन हिमाचल में सत्ता की बागडोर अपने नाम करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। जनता से विकास के लुभावने वादे कर रही है। ऐसे समय में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी हिमाचल पहुंचे हुए है, और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को जिताने के लिए प्रसार-प्रसार में जुटे हुए है। इस दौरान हिमाचल में टीएस सिंहदेव का अलग ही अंदाज देखने को मिला है।

छत्तीसगढ़ के सबसे व्यवस्थित और सहज नेता के रूप में पहचान बना चुके टीएस सिंहदेव हिमाचल में वहां के नागरिकों संग डांस करते हुए नजर आ रहे है। वैसे तो सिंहदेव ज्यादातर कुर्ता और पैजामा में ही नजर आते है। लेकिन हिमाचल में सिंहदेव के पहनावे ने सबको हैरान कर दिया। वे जींस, शर्ट और जैकेट के साथ टोपी लगाए हुए नजर आए। जो उनको अपने पुराने लुक से एकदम अलग कर रहा था। श्री सिंहदेव ने अपने डांस करते हुए का वीडियो अपने ट्विटर और फेसबुक वाल पर शेयर किया है। यह वीडियो डलहौजी में विधायक आशा कुमारी के चुनाव प्रचार के दौरान का है। गौरतलब है कि आशा कुमारी कांग्रेस से 6 बार विधायक रह चुकी है। इस बार फिर कांग्रेस ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के फेसबुक वाल से…


डलहौज़ी, हिमाचल प्रदेश में बहन Asha Kumari जी के चुनाव प्रचार के कुछ पल।

#SabParBhariAshaKumari
#जनबल_बनाम_धनबल


गौरतलब है कि हिमाचल में एक चरण में पूरे प्रदेश में 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 8 दिसंबर को चुनावी नतीजे आएंगे। चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।