CG News: 78 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा का प्रदर्शन, 400 जगहों में बीजेपी का चक्काजाम, Twitter में हो रहा ट्रेंड

BJP’s Strike In 78 Assembly In Chhattisgarh: भाजपा पदाधिकारियों की हत्या को लेकर विरोध तेज हो गया है। आज प्रदेश के 78 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रदर्शन करेगी। प्रदेश के 78 विधानसभा क्षेत्रों में 400 से भी ज्यादा जगहों में भाजपा चक्काजाम करेगी। दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक ये प्रदर्शन होगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, रायपुर सांसद सुनील सोनी और पूर्व मंत्री राजेश मूणत रायपुर में चक्काजाम करेंगे। भाजपा के बड़े नेताओं और विधायकों को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की गई जिम्मेदारी दी गयी है।

बता दें कि, बस्तर में लगातार नक्सली घटनाओं का दौर चल रहा है। भाजपा नेता के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है। 1 महीने के अंदर 3 जनप्रतिनिधियों को नक्सलियों ने मौत के घाट उतारा है। सबसे पहले जगदलपुर के जिला मंत्री बुधराम की हत्या हुई। फिर बीजापुर के उसूर ब्लाक के नीलकंठ ककड़ेम की हत्या हुई। इसके बाद नारायणपुर जिले के सागर साहू की हत्या हुई। इसी का विरोध भाजपा आज शुक्रवार को करेगी।

छत्तीसगढ़ बीजेपी ट्विटर में- #CG_में_चक्काजाम कर रही है ट्रेंड

भाजपा का यह आंदोलन ट्विटर में भी ट्रेंड कर रहा है। अलग अलग जिलो से पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता ट्रेंड कर रहे हैं। ट्विटर के जरिये बीजेपी कह रही है कि कांग्रेस सरकार के शह पर भाजपा के 4 कार्यकर्ताओं की हत्या नक्सलवादियों के द्वारा की गई हैं आज इन हत्याओं के विरोध में पूरे प्रदेश में चक्काजाम का आह्वान किया गया है। #CG_में_चक्काजाम

भाजपा 17 फरवरी को प्रदेश के 78 विधानसभा क्षेत्रों में चक्का जाम कर देगी धरना

आज के चक्काजाम में प्रमुख रुप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, रायपुर सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री व प्रवक्ता राजेश मूणत रायपुर शहर में जाम का नेतृत्व करेंगे। धमतरी में विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, रंजना साहू, भाटापारा में शिवरतन शर्मा, भिलाई में सांसद विजय बघेल, सरगुजा में प नंदकुमार साय, रामविचार नेताम, विष्णुदेव साय, सांसद गोमती साय, शिवशंकर पैकरा, कृष्णकुमार राय, गणेशराम भगत, रोहित साय, भरत साय, बिलासपुर में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, धरमलाल कौशिक, भूपेन्द्र सवन्नी, अकलतरा में विधायक सौरभ सिंह, मुंगेली में पुन्नूलाल मोहले, रायगढ़ में ओपी चैधरी, दुर्ग में सरोज पांडेय, सांसद विजय बघेल, भिलाई प्रेमप्रकाश पांडेय, कवर्धा में विजय शर्मा सहित प्रदेश के 78 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता चक्का जाम कर धरना प्रदेश करेंगे।