आदित्येश्वर बने बलरामपुर विधान सभा प्रभारी…युवाओ में जोश भरने पहुँचे थे..बलरामपुर…

बलरामपुर (कृष्णमोहन कुमार) विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी बनने के बाद सरगुजा  राजकुमार आदित्येश्वर सिंहदेव आज पहली बार बलरामपुर पहुँचे थे..इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता,क्षेत्रीय विधायक बृहस्पत सिंह ने उनकी अगुवाई की..

आदित्येश्वर ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा की,तथा उन्होंने युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मन लगाकर काम करने की अपील की..विधानसभा प्रभारी आदित्येश्वर ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की.. बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र में युवाओ की सहभागिता लगभग ना के बराबर रही है,लेकिन अब पार्टी में युवाओ की सहभागिता बढ़ाये जाने पर जोर दिया जाएगा,उन्होंने युवाओ से आव्हान किया की वे शोशल मीडिया के माध्यम से प्रोजेक्ट शक्ति पर काम करे,यही नही प्रदेश की भाजपा सरकार की जन विरोधी योजनाओ से जनता को अवगत कराकर जागरूकता फैलाये तब कहि जाकर हम मिशन 2018 में जीत फतेह करने में सफल होंगे…
वही  आदित्येश्वर सिंहदेव ने लम्बे समय से पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाने वाले निष्ठावान कार्यकर्ताओं से भेंट की,तथा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर उन्हें आश्वस्त किया की इस बार अगर हम कड़ी मेहनत करे तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है,मौजूदा दौर में प्रदेश की भाजपा सरकार को सत्ता में काबिज हुए 14 बरस हो रहे है,प्रदेश में किसानों से लेकर अधिकारी कर्मचारी वर्ग भी सरकार के नीतियों से परेशान है,यह इसी का परिणाम है,की प्रदेश में कर्मचारी संगठन अपनी मांगों को लेकर सड़क की लड़ाई लड़ने पर मजबूर है…
इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रिपूजित सिंह, नन्हेलाल गुप्ता,संजीत गुप्ता,संजीव गुप्ता, विनोद तिवारी,समीर सिंहदेव,संजीत चौबे,अजय गुप्ता,इंद्रजीत दीक्षित समेत सैकड़ो युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे…