मंदिर से लौट रही महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या, अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज, शक के दायरे में पति

मध्य प्रदेश के भीड़ में पति के साथ मंदिर से दर्शन कर लौट रहे पत्नी का दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। पीड़ित पति ने बताय कि रास्ते से 7 नकाबपोश बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया। उस दौरान पीड़ित पति बदमाशों के चंगुल से छूटकर भाग निकला, लेकिन पत्नी का शव बिना कपड़ों के खेताें में मिला है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 7 अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ अपहरण और हत्या का केस दर्ज कर लिया है, लेकिन पुलिस ने पति काे भी संदेह के दायरे से बाहर नहीं किया है।

मिली जानकारी के अनुसार जौरा तहसील के गांव निवासी पति-पत्नि को अपनी ससुराल अपने गांव आ रहा था। रास्ते में पत्नी ने माता बसैया मंदिर पर जाने की इच्छा जाहिर की। करीब रात 8 बजे के मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।इसी बीच नहर रास्ते पर दो बाइकों को अड़ाकर 7 नकाबपोश बदमाशाें ने उनका रास्ता राेक लिया। पीड़ित पति के मुताबिक उसने रास्ते से बाइक हटाने काे कहा तो, बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट कर बाइक व पत्नी दोनों को छीन लिया। इसके बाद बदमाशों ने एक बाइक पर उसे बैठा लिया और दूसरी पर उसकी पत्नी को बैठाकर ले जाने लगे। राजा के अनुसार करीब आधा किलोमीटर दूर एक गड्ढे में बाइक लड़खड़ाई तो वह कूदकर वहां से भाग निकला। करीब एक किमी भागने के बाद एक दुकान पर पहुंचा, वहां से पहले डायल 100 को फाेन किया। करीब 15 से 20 मिनट में पुलिस आ गई। पुलिस ने जब तलाश शुरू की ताे नहर रोड पर ही एक खेत में पीड़ित की पत्नि की बिना कपड़ों के शव मिला।

मृतका के पति की शिकायत पर थाने में 7 अज्ञात बदमाशों पर अपहरण और हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। हालांकि इस मामले पुलिस ने पीड़ित पति को शक के दायरे में रखा है। फिलाहाल मामले की जांच की जा रही है.