शराबी को सांप ने काटा.. तो नशे में धुत युवक ने किया ऐसा काम.. की खड़े हो जाएंगे रोंगटे

वैसे तो आपने सोशल मीडिया पर शराब पीकर लोगों को तरह-तरह के करतब करते हुए वीडियो खूब देखा होगा। लेकिन इस शख्स ने शराब के नशे में जो काम किया है, उसके बारे में जानकर आप हैरान हो सकते हैं। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शराब के नशे में धुत एक शख्स को जब सांप ने काटा तो गुस्से में युवक ने सांप को दांतों से चबाकर उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए। 

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो गई। हालांकि सांप को दांतों से चबाने के बाद युवक वहीं बेहोश होकर गिर गया। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। एटा जिले के असरौली गांव में रहने वाले राजकुमार के घर पर रविवार को कार्यक्रम था। 

इस दौरान काफी मेहमान आए हुए थे, जिन्होंने शराब पी। तभी वहां एक सांप नजर आया। सांप को देखते ही घटनास्थल पर मौजूद लोग भाग खड़े हुए। तो कुछ लोग सांप को मारने पहुंच गए। नशे की हालत में राजकुमार ने सांप पर हमला बोल दिया। 

इस दौरान सांप ने राजकुमार को काट दिया। जिसके बाद गुस्से में आकर राजकुमार ने सांप को हाथ में पकड़ा और दांतों से काटकर चार टुकड़े कर दिए। राजकुमार की इस हरकत को देखकर सभी हैरान रह गए। 

घटना के थोड़ी देर बाद ही राजकुमार की तबीयत बिगड़ने लगी और वह वहीं बेहोश हो गया। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए।