जज पर 14 साल के लड़के का यौन शोषण का आरोप, मां ने दर्ज कराया मुकदमा; हाईकोर्ट ने किया निलंबित

राजस्थान के भरतपुर में एक शिकायत के आधार पर जज जितेंद्र गोलिया और दो अन्य के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन लोगों पर 14 साल के एक लड़के का कथित तौर पर यौन शोषण करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारी को सौंप दी है। लड़के की मां ने पुलिस में जज और दो अन्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी थी।

वहीं, मामला सामने आते रविवार देर शाम जोधपुर हाई कोर्ट ने जज जितेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जितेंद्र सिंह भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विशेष अदालत में विशेष न्यायाधीश के पद पर तैनात थे। लड़के की मां ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) और दो अन्य से संबंधित मामलों को देखने वाले विशेष न्यायाधीश पिछले एक महीने से उसके बेटे को किसी नशीले पदार्थ के साथ उसका यौन उत्पीड़न कर रहे थे। 

महिला ने आरोप लगाया है कि जज जितेंद्र सिंह और दो अन्य आरोपियों ने उसे इस बारे में बात करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। अन्य आरोपियों की पहचान जज के स्टेनो अंशुल सोनी और जज के एक अन्य कर्मचारी राहुल कटारा के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि पीड़ित परिवार के सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया कि एसीबी के सर्कल अधिकारी परमेश्वर लाल यादव ने सोनी और कटारा के साथ मिलकर लड़के को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने कहा कि जज ने लड़के से डिस्ट्रिक्ट क्लब कंपनी बाग में दोस्ती की, जहां वह टेनिस खेलने के लिए जाता था।