तीन साल से घर पर है आना जाना… एक बच्चा भी है.. अब महिला ने दर्ज कराया रेप केस

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में बढ़ रहे दुराचार के मामलों ने देवभूमि को शर्मसार कर दिया है। ताजा मामला बिलासपुर जिला से है। सदर थाना के अंतर्गत शिकायत दर्ज हुई है। महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय पर एक व्यक्ति पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है और पुलिस को सौंपी शिकायत में कहा है कि उसे व्यक्ति ने शादी करने के लिए कहा था। पिछले तीन साल से इसके घर में आ रहा था। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उसका दस महीने का बच्चा भी है। लेकिन अब इस व्यक्ति ने उसके साथ विवाह करने से इनकार कर दिया है। जिसके चलते उसने अपनी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है।

महिला ने शिकायत में कहा है कि यही व्यक्ति उसे डरा-धमका रहा है। महिला ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।