छत्तीसगढ़: सोशल मीडिया ट्रेंड हो रहा पर वीडियो, आदिवासी छात्र के गाने पर सिलेब्रिटी बना रहे वीडियो…

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल वीडियो ट्रेंड हो रहा है। जाने मेरी जानेमन बचपन का प्यार, गाना आज हर बड़े से बड़े सिलेब्रेटी उस गाने पर वीडियो बना रहे हैं और वो गाना गाने वाला लड़का सुकमा जिले के उरमापाल का रहने वाला है। गाने की लोकप्रियता को देखते हुए बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने उस लड़के को चंडीगढ़ बुलाया है। छिंदगढ़ ब्लॉक का छोटा सा गांव उरमापाल ब्लॉक मुख्यालय से सात किमी दूर है।

वहां का रहने वाला छात्र सहदेव दिरदो पेंदलनार में अध्ययनरत है। पिछले साल उसने स्कूल में एक गाना गाया था ओ जाने जानेमन बचपन का प्यार। उस गाने को किसी ने शोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसके बाद गाना धीरे-धीरे हिट हो गया और आज बड़े से बड़े सिलेब्रेटी उस पर ड्यूट कर रहे हैं। दो दिन पहले बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने वीडियो कॉल के जरिये सहदेव से बातचीत की और चंडीगढ़ आने का न्योता दिया। इसके बाद अपने पिता व कुछ लोगों के साथ शुक्रवार को चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गया।

उरमापाल में रहने वाला छात्र सहदेव आज सोशल मीडिया का बादशाह बन गया है। मगर, खासबात यह कि उसके घर मे न तो टीवी है और न ही मोबाइल। उसके बाद भी उसका गाना हिट हो गया। दोस्तों का कहना है कि वो अपने मन से ऐसे ही गाने बनाकर गाता रहता है। उसे संगीत से काफी प्यार है।

वैसे तो जिले की पहचान नक्सवाद से होती है, लेकिन अब धीरे-धीरे जिले की पहचान बदल रही है। ऐसे लड़के जिनके गाने सोशल मीडिया में हिट हो रहे है। और उनकी पहचान अब बॉलीवुड तक हो रही है।