कर्नाटक चुनाव..आज हो रहा 222 विधानसभा सीटो के लिए मतदान…

बेंगलुरु: तीन महीने से अधिक समय तक चले कटुतापूर्ण चुनाव अभियान के बाद शनिवार को कर्नाटक में त्रिकोणीय मुकाबले में नई विधानसभा चुनने के लिए मतदान जारी है। शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे और 15 मई को मतगणना होगी। सुबह से ही बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों में लोगों की भीड़ देखी जा रही है। सुबह 9 बजे तक 10.6 फीसदी मतदान हो चुका था।

भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी.एस.येदियुरप्पा ने शिमोगा के शिकरपुर पोलिंग स्टेशन पर वोट डाला। केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने पुत्तुर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने से पहले मीडिया से बात करते हुए येदियुरप्पा ने कहा, ‘आज बहुत शुभ दिन है। हर किसी को बाहर आकर वोट देना चाहिए। भाजपा को चुनाव में 150 से अधिक सीटें मिलेंगी और मैं 17 मई को सरकार बनाने जा रहा हूं। जनता सिद्धारमैया सरकार से दुखी है। मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि वे भारतीय जनता पार्टी को वोट करें।’

नेताओ सहित कई बड़े हस्तियों ने भी डाले वोट..

आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक और धार्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए राज्य के कनकपुरा पोलिंग बूथ में अपने मताधिकार का प्रयोग किया

वही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने भी अपना वोट डाला। वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले ने बेंगलुरु में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद उन्होंने इसकी फोटो ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा, ‘हमने वोट डाला, क्या आपने मतदान किया।’