बोर्ड परीक्षा : 12वीं का पेपर लीक

मुंबई. महाराष्ट्र बोर्ड हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (HSC या कक्षा 12वीं) का पेपर आज लीक हो गया। पेपर बुलढाणा जिले के सिंदखेड राजा से लीक हुआ है। एग्जाम शुरू होने वाला था, लेकिन ठीक 30 मिनट पहले पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बता दें कि महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा 21 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं और 20 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। फिलहाल शिक्षा अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं।