अफेयर की खबरों के बीच..साथ घूमते नजर आए..प्रियंका और निक…

मुंबई: अफेयर की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ नज़र आई हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रियंका, निक के साथ जॉन एफ केनेडी एयरपोर्ट पर दिखाई दीं. हाल के दिनों में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और मशहूर सिंगर निक जोनास की डेटिंग की कई खबरें सामने आई थीं. प्रियंका से निक का नाम तब जुड़ा था जब वो पिछले साल मेट गाला के दौरान एक साथ रेड कार्पेट पर नज़र आए थे.

प्रियंका से 10 साल छोटे हैं निक..

बता दें कि निक जोनास प्रियंका चोपड़ा से उम्र में करीब 10 साल छोटे हैं. प्रियंका चोपड़ा जल्द ही 36 साल की होने वाली हैं, वहीं निक सिंतबर में अपना 26वां जन्मदिन मनाएंगे. अब इन दोनों के रिश्तों के पीछे की सच्चाई क्या है ये तो कह पाना मुश्किल है, लेकिन जिस तरह से ये दोनों इन दिनों एक दूसरे के साथ समय बिताते दिख रहे हैं उससे इतना तो साफ है कि दोनों के बीच कुछ तो है.