COVID-19 Update : 531 दिन बाद एक्टिव केस हुए सबसे कम, 24 घंटे में 10,302 नए केस

नई दिल्ली। भारत में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस मरीजों के आंकड़े 10 हजार के पार बने हुए हैं। 24 घंटों में देश में संक्रमण के 10 हजार 302 नए मामले सामने आए। इस दौरान 267 मरीजों ने दम तोड़ा।

फिलहाल, देश में 1 लाख 24 हजार 868 मरीजों का इलाज जारी है। नए आंकड़ों को मिलाकर कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 44 लाख 99 हजार 925 पर पहुंच गई है। वहीं, अब तक 4 लाख 65 हजार 349 मरीज जान गंवा चुके हैं।