Breaking : फिर बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटे में 41,195 नए केस; 490 लोगों की मौत

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई है। बुधवार को जहां देश में 38,353 नए मामले आए थे वहीं गुरुवार को इसकी संख्या में तीन हजार से अधिक का इजाफा हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में देश में 41,195 नए मामले दर्ज किए गए वहीं 490 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही 39,069 लोग ठीक हुए। मंत्रालय ने बताया कि देश में फिलहाल 3,87,987 केस एक्टिव हैं, 3,12,60, 050 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं और 4,29,669 लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय के अनुसार एक्टिव मामलों में 1636 की वृद्धि दर्ज की गई है. नए मामले पाए जाने के बाद देश में कोरोना के कुल पुष्ट मामले  3,20,77,706हो गए हैं।

वहीं टीकाकरण की बात करें तो बीते 24 घंटे में 44,19,627 खुराक दी गई, जिसके बाद टीका पाने वाले कुल लोगों की संख्या 52,36,71,019 हो गई।  मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में अब तक दी गई कोविड-19 रोधी टीकों की कुल खुराक 52 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। भारत को अपने कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत 10 करोड़ खुराक का आंकड़ा छूने में 85 दिन लगे थे। इसके बाद 20 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 45 दिन लगे और 30 करोड़ तक पहुंचने में 29 दिन और लगे। देश को 30 करोड़ से 40 करोड़ तक पहुंचने में 24 दिन लगे और फिर छह अगस्त को 50 करोड़ टीकाकरण को पार करने में 20 दिन और लगे थे। नौ अगस्त को यह आंकड़ा 51 करोड़ को पार कर गया।

देश भर में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसके तहत स्वास्थ्य कर्मियों (एचसीडब्ल्यू) को टीका लगाया गया था और दो फरवरी से अग्रिम मोर्चे के कर्मियों (एफएलडब्ल्यू) का टीकाकरण शुरू किया गया था।

कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और 45 वर्ष से अधिक आयु के अन्य रोगों से ग्रसित लोगों के लिए शुरू हुआ था। भारत ने एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया। इसके बाद, सरकार ने एक मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण शुरू कर अपने टीकाकरण अभियान का विस्तार करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही ICMR ने जानकारी दी कि देश में अब तक 48,73,70,196 सैंपल्स की टेस्टिंग हो चुकी है जिसमें से 21,24,953 बुधवार को हुई।