Breaking : वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ नहीं रहे, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शनिवार को विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में पिता के निधन की पुष्टि की। मल्लिक ने अपने पोस्ट में लिखा कि मेरे पिता विनोद दुआ का निधन हो गया है, भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। मल्लिका ने बताया कि विनोद दुआ का अंतिम संस्कार लोधी श्मशान घाट में कराया जाएगा।

व‍िनोद दुआ दूरदर्शन और एनडीटीवी जैसे समाचार चैनलों में काम कर चुके हैं और हिंदी पत्रकारिता के जाने माने चेहरे हैं।