Bank Holidays : लगातार 5 दिन की छुट्टियां, घर से निकलने से पहले देखें बैंक हॉलीडे की लिस्ट

नवंबर महीने में आज यानी रविवार से लगातार 3 दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंक से जुड़े काम करने वाले ग्राहकों के लिए काम की खबर है। नवंबर महीने में पूरे महीने कुल 17 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसी क्रम में कल से लगातार दिन और इस महीने में अभी 5 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

अगर आप भी इस हफ्ते बैंक से जुड़े काम निपटाने की प्लानिंग में हैं तो आपको पहले बैंक की छुट्टियों की लिस्ट देख लेनी चाहिए। इस हफ्ते में 5 दिन अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। देखिए पूरी लिस्-

21 नवंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
22 नवंबर – कनकदास जयंती – बेंगलुरु में बैंक बंद
23 नवंबर – सेंग कुट्सनेम – शिलांग में बैंक बंद
27 नवंबर – शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
28 नवंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नवंबर महीने के लिए आधिकारिक बैंक छुट्टियों की सूची जारी की है जिसके अनुसार, नवंबर महीने में 17 छुट्टियां है। इस दौरान भारत के कई शहरों में लगातार भी बैंक बंद रहेंगे। इसी के साथ आपको बता दें कि कल से लगातार 3 दिन देश के अलग- अलग शहरों में बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि इसमें साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं।

1 नवंबर – कन्नड़ राज्योत्सव / Kut – बेंगलुरु और इंफाल में बैंक बंद
3  नवंबर – नरक चतुर्दशी – बेंगलुरु में बैंक बंद
4 नवंबर – दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) / दीपावली / काली पूजा – बेंगलुरु को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद
5 नवंबर – दिवाली (बलि प्रतिपदा) / विक्रम संवत न्यू ईयर / गोवर्धन पूजा – अहमदाबाद, बेलापुर, बैंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद
6 नवंबर – भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चाकोबा – गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद
7 नवंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
10 नवंबर – छठ पूजा / सूर्य षष्ठी डाला छठ – पटना और रांची में बैंक बंद

11 नवंबर – छठ पूजा – पटना में बैंक बंद
12 नवंबर – वांगला उत्सव – शिलांग में बैंक बंद
13 नंवबर – शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
14 नवंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
19 नवंबर – गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा – आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद
21 नवंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
22 नवंबर – कनकदास जयंती – बेंगलुरु में बैंक बंद
23 नवंबर – सेंग कुट्सनेम – शिलांग में बैंक बंद
27 नवंबर – शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
28 नवंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)