यौन उत्‍पीड़न और जबरन गर्भपात का आरोप भारतीय हॉकी टीम के कप्‍तान सरदार सिंह

नई दिल्ली

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर यौन उत्पीड़न, जबरन गर्भपात और धोखाधड़ी का आरोप लगा है। यह आरोप सरदार सिंह की कथित मंगेतर ने लगाए हैं। गौर हो कि 21 साल की इस खिलाड़ी ने लुधियाना पुलिस से इस मामले में लिखित शिकायत की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें इस मामले की शिकायत मिली है और जांच की जा रही है। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है।

पीडि़त महिला खिलाड़ी ने आरोप लगाया है कि सरदार सिंह चार साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। उसने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि सरदार सिंह ने 2015 में उसकी इच्छा के खिलाफ उसका जबरन ऑबर्शन कराया। उसने शादी करने से भी मना कर दिया है। पुलिस ने महिला खिलाड़ी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोप लगाने वाली महिला भी इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लुधियाना के कुंबकलां थाने में एक महिला ने सरदार सिंह पर शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला और सरदार सिंह की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। दोनों एक-दूसरे को लंबे वक्त से जानते थे। शिकायत दर्ज कराने वाली महिला ने पिछले साल अपने ट्विटर अकाउंट से सरदार सिंह के साथ शादी की तारीख तय होने का दावा किया था। आरोप लगाने वाली महिला भारतीय मूल की ब्रिटिश नागरिक है. फिलहाल इस मामले में सरदार सिंह की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पीड़ित लड़की ने बताया है कि वो सरदार सिंह से लंदन ओलंपिक के दौरान मिली थी और कुछ दिनों बाद ही दोनों इंगेज हो गए। हालांकि कुछ दिनों से इनका रिश्ते में तनाव था। पीड़ित लड़की का दावा है कि सरदार सिंह ने उसे एबॉर्शन कराने के लिए भी ब्लैकमेल किया था। लड़की ने बताया कि म लंदन ओलंपिक में मिले और इसके बाद हमने एक दूसरे को अच्छे से जाना और समझा। उसके बाद हम इंगेज हो गए। पीडि़ता ने बताया कि 2015 में मैं प्रेग्नेंट हुई, उसने मुझसे एबॉर्शन करान के लिए कहा। उसके बाद बिना किसी की मदद और बिना अपनी मर्जी के अबॉर्शन कराया। पीड़ित लड़की का दावा है कि वो अपने देश के दूतावास के संपर्क में है और उन्होंने उसे पुलिस कंप्लेन फाइल करने की सलाह दी है।

पीड़ित लड़की ने अपनी शिकायत में ये भी दावा किया है कि इस खिलाड़ी ने उसे अबॉर्शन के बाद छोड़ दिया था। वह (सरदार सिंह) मुझे नजरअंदाज करता था और उस घटना के बाद उसने मुझसे शादी करने से भी मना कर दिया। उसने शारीरिक, भावनात्‍क और मानसिक तौर पर मेरा शोषण किया।