TS सिंहदेव ने की BJP की तारीफ, Ex CM डॉ रमन ने बोले- ‘वो जो बोलते हैं वो सच्चाई पर आधारित रहता हैं’

TS Singhdev Praised Bharatiya Janata Party: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने BJP की जमकर तारीफ। उन्होंने कहा हैं कि, भाजपा एक मजबूत पार्टी हैं। इतना ही नहीं बल्कि मंत्री सिंहदेव का यह भी मानना हैं कि भारतीय जनता पार्टी को नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता। मैं पिछले 45 -50 से राजनिति को देख रहा हूं। आरएसएस के होते भाजपा को कम नहीं आकना चाहिए। यह बात सही हैं कि प्रदेश में पीछले चुनाव में भाजपा को कम सीट मिले हैं। जिससे उनका मनोबल टूटा हैं।

इधर, भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने टीएस सिंहदेव का बयान पर अपनी सहमति जताई हैं। उन्होंने कहा कि, टीएस सिंहदेव स्पष्ट वक्ता हैं। रमन सिंह के मुताबिक़ वो जो बोलते हैं। वो सच्चाई पर आधारित रहता हैं।