बीजेपी नेताओं की हत्या पर कैबिनेट मंत्री लखमा का बयान, बोले- “कोई घर में घुस कर मारेंगे तो कौन क्या कर सकता हैं?”

लखमा – BJP कर रही मौत पर राजनीति, चंद्राकर – तो क्या हमारी जान मुर्गे के बराबर हैं?

Politics On Murder In Chhattisgarh: बीजेपी आज 78 विधानसभा क्षेत्रों में चक्काजाम करने वाली हैं। नक्सलियों द्वारा जनप्रतिनिधियों ई हत्या को लेकर बीजेपी का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिलेगा। इसको लेकर कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा का बयान आया है। लखमा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा- बीजेपी मौत पर राजनीति कर रहे है इन्हें शर्म आना चाहिये। वही इसे लेकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का भी बयान सामने आया हैं। चंद्राकर ने कहा की हमारे कार्यकर्ता मारे जाए तो चुप बैठे क्या?

लखमा ने बयान दिया कि मैं इसकी निंदा करता हूं, जनता सब समझ रही हैं। बीजेपी के सरकार के समय हमारे नेता मारे गए थे। ताड़मेटला में 700 घर खाली हुए थे उस समय बीजेपी के नेता सोए थे क्या? घटना का हमें भी दुख हैं। हमारी सरकार सतर्क हैं। घर में घुसकर मारेंगे तो कौन क्या कर सकता हैं। उसके बाद भी हमारी पुलिस की जिम्मेदारी हैं। भुपेश बघेल की सरकार बस्तर में काम कर रही हैं। उकसाने का काम भाजपा कर रही हैं। बस्तर में इस बार भी एक सीट ये नही जीतेंगे

वही पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर ने कहा हमारे कार्यकर्ता लगातार मारे जाएं हम लोग चुपचाप बैठे रहे। कांग्रेस यही चाहती हैं। यदि कोई दूसरी घटना कांग्रेसियों के साथ घट जाए तो कांग्रेस CBI जांच एसआईटी जांच, न्यायायिक जांच की मांग करते हैं। झीरम के सबूत मुख्यमंत्री के जेब में हैं तो भी कुछ नहीं होता। झीरम की जांच CBI, CIA से जांच करवानी चाहिए। हमारी जान मुर्गे के बराबर हैं। हमें एनआईए की जांच से आपत्ति नहीं हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस और गृह मंत्री अक्षमता स्वीकार कर ले की राज्य की एजंसी से जांच नहीं करवा सकते। आश्चर्य यह हैं कि भूपेश बघेल कब से एनआईए और केंद्रीय संस्थाओं पर भरोसा करना सीख गए हैं। यह आश्चर्य का विषय हैं।