CG News: काले कानून को सरकार वापस ले, कुर्सी नही संभल रही तो इस्तीफा दें – BJP

Chhattisgarh News: नारायणपुर में आदिवासियों के बीच चर्च को लेकर हुई झड़प के बाद पूरे प्रदेश में धर्मांतरण का मुद्दा चरम पर हैं। राज्य सरकार ने इस सम्बंध में 31 जिलों में रासुका लगाने सम्बंधित अधिसूचना जारी की जो कि राजपत्र में प्रकाशित हो गयी हैं। 1 जनवरी ये 31 जिलों में क्रियाशील हो जाएगी। अब इस बात का विरोध भारतीय जनता पार्टी कर रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने इसे काला कानून बताया हैं और इस मामलें में भाजपा की ओर से मांग की गयी हैं कि, श्वेत पत्र जारी करे।

डॉ रमन सिंह ने उन दिनों की याद दिलाई, जब देश में आपातकाल लगाया, रमन सिंह ने कहा बीजेपी की सरकार ने इसे समाप्त किया। कांग्रेस की सरकार ने रासुका कानून बनाया। यह कानून लोकतंत्र विरोधी हैं। ये कानून न होकर कांग्रेस सुरक्षा क़ानून हैं। इस कानून के तहत बिना कारण के रासुका लगाकर 1 साल के लिए जेल में डाला जा रहा हैं। आपातकाल लगाने की साजिश हैं। पहले धर्मांतरण को बढ़ावा देने की साजिश की। आज गम्भीर कदम उठाने के क्या कारण हैं क्या अपने दायित्वों को निभाने में सरकार असफल है? कुर्सी नही सम्भल रही तो इस्तीफा दें। धर्म विशेष के सामने उन्होंने आत्मसमपर्ण कर दिया हैं। सोनिया गांधी ने दबाव डाला। सोनिया गांधी के दबाव से आदिवासियों को कुचलने का प्रयास किया।