इमरान खान पर बरसे नवाज शरीफ.. कहा – दुनिया में PAK का उड़ रहा मजाक..

पाकिस्तान। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ काफी लम्बे समय के बाद राजनीति में एक बार फिर से वापसी किया है। इन्हें पकिस्तान में भगोड़े घोषित कर दिया हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नवाज शरीफ ने इमरान खान पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने ने कहा इमरान सरकार पाकिस्तान में कानून का मजाक उड़ा रहा है।

नवाज शरीफ ने बताया कि हमारी लड़ाई सिर्फ इमरान के साथ नहीं है। उनसे है जिन्होंने ने इमरान को इस जगह पर पहुंचाया है। ऐसे लोगों के हाथ में सत्ता देकर पुरा मुल्क बर्बाद हो गया है। इस सरकार और सिस्टम को बदल दिया जाए, नहीं तो मुल्क आगे नहीं बढ़ पाएगा।

नवाज शरीफ ने पाकिस्तानी सेना पर भी निशाना साधा है। उन्होंने ने कहा आर्मी को देश की राजनीति से अलग रहना चाहिए। संविधान का पालन करना चाहिए। हमनें अपने देश को खुद की और दुनिया के नजर में मजाक बना दिया है।