शख्स ने ‘प्यार के खातिर’ दी किडनी, बाद में गर्लफ्रेंड ने रचा ली किसी और से शादी

फटाफट डेस्क। लोग प्यार में क्या कुछ नहीं करते। लेकिन क्या कभी सुना है कि प्यार में किसी ने अपनी किडनी दे दी। वो भी गर्लफ्रेंड की मां को, चौंक गए ना? जी हां ये सच है, दरअसल Uziel Martinez नाम के एक शख्स ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड की मां को अपनी किडनी दी है। बावजूद इसके उसकी गर्लफ्रेंड ने किसी और से शादी रचा ली है। टिक टॉक पर उसने ये दावा किया है।

बता दें कि ‘द सन’ के अनुसार उजिएल मार्टिनेज मैक्सिको का रहने वाला है और वह बाजा कैलिफॉर्निया के एक स्कूल में बतौर टीचर काम करता है। वहीं टिक टॉक वीडियो के जरिए बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड की मां को किडनी दी है।

साथ ही इस शख्स ने कहा कि उसने गर्लफ्रेंड की मां को किडनी दी क्योंकि वो अपनी गर्लफ्रेंड से बेहद प्यार करता था लेकिन मां के ऑपरेशन के महीने भर बाद ही गर्लफ्रेंड ने उससे ब्रेकअप कर लिया और किसी और से शादी कर ली। उजिएल टिक टॉक पर वीडियो शेयर करता रहता है। इस वीडियो के दौरान वह सौफे पर लेटा हुआ काफी परेशान दिखता है। उसके इस वीडियो को काफी लोगों ने पसंद किया है साथ ही कई कमेंट्स भी किए हैं।

हालांकि, इस शख्स ने इसके बाद एक और वीडियो शेयर किया जिसमें उसने बताया कि वो उसकी एक्स गर्लफ्रेंड अब काफी अच्छे दोस्त हैं। उन्हें उससे कोई शिकायत नहीं है।