प्रेग्नेंट महिला के गर्भ से चोरी हुआ बच्चा… घटना जो आपके रोंगटे खड़ी कर देगी

आपने चोरी की कई रोचक खबरें पढ़ी और सुना होगी। लोग आजकल क्राइम करने में भी अपने दिमाग का इस्तेमाल करते है। कई लोग ऐसे भी है जो भावनाओं में फंसाकर लोगों को लूटते है। आज आपको एक खौफनाक घटना के बारे में बताने जा रहे है जिससे सुनकर आप चकित रह जाएंगे। ब्राजील में एक महिला ने अपना बच्चा खोया तो उसने अपनी प्रेग्नेंट खास दोस्त का ही बच्चा चुराने की कोशश की। इसके लिए उसने अपने बेस्टफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया। अपनी महिला दोस्त का पेट चीर कर उसमें से बच्चे को बाहर निकाल लिया। हालांकि अपराधी कितना भी शातिर क्यों ना हो वह पुलिस से नहीं बच सकता।

दोनों ही थी प्रेग्नेंट ब्राजील की रहने वाली 28 साल की रोजलबा ग्रिम्म को पुलिस गिरफ्तार किया है। रोजलबा ने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि उसने ही अपने बेस्टफ्रेंड की जान ली और और उसके पेट से बच्चा चुराया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, रोजलबा की दोस्ती कुछ समय पहले 24 साक की फ्लाविआ गोडिन्हो से हुई थी। दोनों ही प्रेग्नेंट थी। लेकिन जनवरी में रोजलबा ने अपने बच्चे को खो दिया। इसके बाद वो काफी दुखी थी।

पेट चीर कर निकाला बच्चा दोस्त को मुश्किल में देख फलाविआ ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया। लेकिन उसे क्या पता था कि उसके दोस्त में मन में क्या चल रहा है। रोजलबा ने फ्लाविआ के लिए 27 अगस्त को एक झूठा बेबी शावर रखा था। जब फ्लाविआ उस फंक्शन में आई तो वहां कोई नहीं आया। पुलिस के अनुसार, उस समय पर फ्लाविआ की जान रोजलबा ने ले ली। उसने फ्लाविआ को मौत के घाट उतार दिया। इसके तुरंत बाद उसने अपनी दोस्त का पेट चाकू से चीर कर उसमे से बच्चे को निकाल लिया।

डॉक्टर्स को हुआ शक इसके बाद अचानक बच्चे की तबियत बिगड़ने लगी। जिसके बाद बच्चे को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। उसे रोजलबा लेकर पहुंची और उसने बच्चे को अपना बताया। लेकिन डॉक्टर्स को उसपर शक हुआ। इसके बाद वहां पुलिस पहुंची तो उसने रोजलबा को अरेस्ट किया। पुलिस कस्टडी में रोजलबा ने माना कि उसने बच्चे के लिए अपनी दोस्त की जान ले ली। इसके बाद अब रोजलबा को जेल भेज दिया गया।