देर रात जर्मनी के दो बारों में गोलीबारी…अलग-अलग जगहों में हुई गोलीबारी में 08 लोगों की मौत…कई घायल…पुलिस ने घेरा इलाका

बर्लिन. देर रात जर्मनी के दो बार में गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें 08 लोगों की मौत की ख़बर है, जबकि कई जख्मी बताए जा रहे हैं। जर्मनी की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अज्ञात हमलावर ने शहर के शिशा बार में गोलियां चलाईं। यह घटना स्थानीय समय अनुसार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को घेर लिया और मामले की जांच में जुट गई है। जर्मन ब्रॉडकास्टर हेसेनशाउ के मुताबिक, हनाऊ के पास केसेल्ताद इलाके में बार पर हुई गोलीबारी में 03 लोगों की मौत हो गई, जबकि दूसरी जगह 05 लोगों की मौत हो गई।

गौरतलब है कि हनाऊ फ्रैंकफर्ट से लगभग 25 किमी की दूरी पर है। यहां की आबादी 1,00,000 से अधिक है। बताया जा रहा है कि हमलावर गोलीबारी करके मौके से फरार हो गया। पुलिस अधिकारी हेलीकॉप्टरों की मदद से दोनों इलाकों की सुरक्षा पर नजर बनाए हुए हैं।