मजदूर मोर्चा की बैठक मे सांसद कमलभान सिंह मौजूद रहे…

अम्बिकापुर

 

आज  27 जुलाई को स्थानीय भाजपा कार्यालय संकल्प भवन में भारतीय जनता मजदुर मोर्चा सरगुजा के जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित कि गई जिसमें मुख्य रूप से भाजपा के जिलाध्यक्ष एवं सरगुजा के सांसद माननीय कमलभान सिंह जी, हस्तशिल्प बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह मेजर, भाजममो के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी उपस्थित रहे।

बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष कमलभान सिंह जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जड़ को मजबुत करने के लिए हम सबको मिल कर काम करना है जिसके लिए मजदुरों को संगठित करना अनिवार्य है। उन्हें संगठित कर भारतीय जनता मजदुर मोर्चा को आगे बढाना है। अनिल सिंह मेजर जी ने कार्यकर्ताओं एवं नये पदाधिकारीयों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता मजदुर मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व में महासंघ के रहते में ही अपनी उपयोगिता सिद्ध की है जिससे मोर्चा के नये स्वरूप में कार्यकर्ताओं को कार्य करने में अधिक कठीनाई नहीं होगी। उन्होंने कहा की भाजपा अंतिम व्यक्ति तक कार्य करने की जिस संकल्प के साथ कार्य कर रही है उसमें भारतीय जनता मजदुर मोर्चा की भुमिका अहम है।bjp 1

भारतीय जनता मजदुर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश सोनी जी ने कहा की भारतीय जनता मजदुर महासंघ के समय से कार्य करते आ रहा ये संगठन आज फिर से नई उपलब्धीयों को छुने के लिए तैयार है। उन्होने बताया कि गत वर्ष दिल्ली में महारैली का आयोजन कर संगठन ने कुछ मांगंे रखी थी जिसमें से एक मांग पेंशन के रूप में मजदुरों को 1000 रू0 मासिक दिया जाना को वर्तमान मोदी सरकार के द्वारा बजट में मंजुरी दी गई है इसके लिए उन्होंने मोदी सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया। अखिलेश सोनी जी ने कहा की भारतीय जनता मजदुर मोर्चा के द्वारा जरूरत मंद मजदुरों को सहयोग किया जाना सबसे आवश्यक है जिससे भाजपा के विचार एवं सिद्धांत साकार होंगे।
बैठक को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, महापौर प्रबोध मिंज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदीया, विद्यानंद मिश्रा जी ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण भारतीय जनता मजदुर मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश कश्यप जी ने दिया।

कार्यक्रम में करताराम गुप्ता जी, ओमप्रकाश जायसवाल, जमुना यादव, प्रभात खल्खो, मुनेश्वर राजवाड़े, संजय मिश्रा, प्रयाग साहु, अरविन्द कन्नौजिया, राधेश्याम सिंह ठाकुर, फिरोज खान, अशोक सोनवानी, अशोक अग्रवाल, विनोद जायसवाल, दशरथ सोनी, रमेश जायसवाल, सुरेश गुप्ता, संजीव सेठ, गौतम विश्वकर्मा, सतीश कश्यप, रामेश्वर यादव, सुभाष उरांव, संजय यादव, पंकज गुप्ता, अनिल उपाध्याय, सदानंद गुप्ता, विनोद तिग्गा, मोहपाल राजवाडे, प्रतिक मिश्रा, दिपक सिंह, संदिप ताम्रकार, राजा गुप्ता, आशिष शर्मा, राहुल अग्रवाल, अभिषेक तिवारी, मनीष शर्मा, वीर सोनी, कैलाश पैकरा, भागीरथी यादव, अनिल बारी, अमरजीत सोनी, धनुषधारी दास एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय ंसोनी एवं अंाभार प्रदर्शन अनिल अग्रवाल ने किया।