शराबखोरी का अड्डा बना अम्बिकापुर का यह सरकारी कार्यालय… कैमरा देख पैग, चखना सब छोड़कर भागे..

सरगुज़ा। अम्बिकापुर में स्थित जल संसाधन विभाग का दफ्तर शराबखोरी का अड्डा बन चुका है। गाहे बगाहे तो इस बात की खबर अक्सर आती रहती थी कि यहां के कर्मचारी आफिस समय और रात को कार्यलय परिसर मे जाम झलकाते हैं। लेकिन आज इसकी हकीकत कैमरे मे भी कैद हो गई। दरअसल जल संसाधन विभाग क्रमांक 1 और तीन का दफ्तर मैरिन ड्रायव तालाब के पास शासकीय भवन मे संचालित होता है। लेकिन यहां के कर्मचारी आज मुर्गा दारू की पार्टी मनाते कैमरे मे कैद हो गए है। वैसे तो कैमरा देखकर ये कर्मचारी भागने का प्रयास जरुर कर रहे थे। लेकिन शराब का पैक हाथ मे लिए भागते समय किसी का वीडियो कैमरे मे कैद हो गया। तो कोई पैग और चखने का मुर्गा रखकर मौके से भागते नजर आए।

img 20210127 1818554939577609963184517

जानकारी के मुताबिक इस कार्यालय के जिम्मेदार अधिकारी हमेशा दफ्तर से नदारद रहते हैं और अधिकारियो की गैरमौजूदगी मे नीचले कर्मचारी यहां रोज इस तरह की पार्टी का आय़ोजन करते हैं। शराबखोरी करने वाले लोग शासकीय कर्मचारी है। जिसमे कुछ कार्यालय के लिपिक तो कुछ चपरासी और चौकीदार हैं। जिन पर कार्यालय की काफी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है, लेकिन उसके बावजूद दिन के उजाले मे भी ये लोग कार्यालय मे ही दारु मुर्गा की पार्टी मनाते नजर आए औऱ कैमरा देखकर भागने का प्रयास किया।

img 20210127 181422202895229401228441591

इतना ही नहीं जब आन कैमरा इन लोगो से आयोजन के बारे मे जानने का प्रयास किया गया। तो इन शासकीय कर्मचारियो ने बडी ही बेशर्मी से दारु मुर्गा खाने की बात को स्वीकार कर लिया और जब इनकी करतूत के बारे मे विस्तार से जानकारी के लिए इनके अधिकारी के कमरे झांके गए। तो वो कार्यालय से गायब थे और फोन पर जब मामले मे बयान देने की बात कही तो उन्होने कोई भी बात कहने से इंकार कर दिया।