जरूरतमंदों की मदद के लिए सामने आई ये महिला पार्षद .. पार्षद मद से 01 लाख रुपये के मास्क और सेनेटाइजर ख़रीदने की घोषणा की..

बलरामपुर..राज्य सरकार के आदेश के बाद अब राजपुर वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद रेणु त्रिपाठी ने पार्षद मद से एक लाख रुपये सेनेटाइजर और मास्क खरीदने की घोषणा की है..और इस सम्बन्ध में उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजपुर को पत्र लिखा है..

बता दे कि इन दिनों वायरस कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण के चलते समूचे देश मे लॉक डाऊन की गई है..और लोगो को आसानी से सेनेटाइजर और मास्क उपलब्ध नही हो पा रहा है..ऐसे में पार्षद रेणु त्रिपाठी ने अपने पार्षद मद से सेनेटाइजर और मास्क उपलब्ध कराने की घोषणा की है..

img 20200326 wa00288426355124701544382